300 से अधिक रन का लक्ष्य देना चाहते हैं : चेतेश्वर पुजारा
(India) पुजारा ने कहा, कुल मिलाकर मैच अभी बराबरी का है। हमें कल सुबह अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी क्योकि पहला सत्र काफी महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने कहा, विकेट थोड़ा टूटने लगा है। इसमें असमान उछाल है और इंग्लैंड को आखिर में बल्लेबाजी करना है लिहाजा हमें उम्मीद है कि हम उन्हें आउट कर देंगे। लेकिन इसके लिये हमें कल अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी। अच्छी शुरूआत के बावजूद बड़ी पारी नहीं खेल पाने के सवाल पर उन्होंने कहा, कई बार आप अच्छी गेंद पर आउट हो जाते हैं लेकिन मैं अपनी बल्लेबाजी से खुश हूं। मेरा प्रयास टीम की हरसंभव मदद करना है लेकिन आज मुझे वह गेंद छोड़ देनी चाहिये थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।