दिल्ली में 'जुगाड़ की सरकार' ना बनाए भाजपा: RSS
(DELHI, India) सूत्रों के मुताबिक, संघ प्रमुख मोहन भागवत ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को नसीहत दी है कि ऐसा कोई कदम ना उठाया जाए जिससे लगे कि पार्टी सत्ता की भूखी है। दरअसल शुक्रवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह नागपुर स्थित संघ मुख्यालय में संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात करने के लिए पहुंचे थे। भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद अमित शाह पहली बार संघ प्रमुख से मिले। बताया जाता है कि नागपुर में हुई इस मुलाकात में आगामी महीनों में चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में संघ से समर्थन को लेकर चर्चा हुई। सूत्र बताते हैं कि संघ प्रमुख मोहन भागवत ने साफ कर दिया है कि भविष्य में कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में संघ कार्यकर्ता भाजपा की कोई मदद नहीं करेंगे। एक अंग्रेजी दैनिक में छपी खबरों के मुता‌बिक मोहन भागवत ने अमित शाह को दिल्‍ली में नए सिरे से चुनाव कराने की सलाह दी है। साथ ही यह भी कहा है कि वह सभी वायदे पूरे किए जाएं जो चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा ने किए हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।