मोदी का शपथग्रहण: सिर्फ टेंट, मंच, फर्नीचर पर 17.60 लाख खर्च
(DELHI, India) सूचना के अधिकार (आरटीआई) कानून के तहत केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के राष्ट्रपति संपदा मंडल से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, नरेंद्र मोदी के शपथग्रहण समारोह में टेंट, मंच, फर्नीचर और अन्य सामग्रियों पर खर्च 17.60 लाख रूपये आया। राष्ट्रपति सचिवालय ने हालांकि इस बारे में दाखिल आरटीआई के जवाब में खर्चे की जानकारी देने से इंकार करते हुए कहा, सचिवालय कार्यक्रमवार ढंग से खर्चे का ब्यौरा नहीं रखता है, इसलिए सूचना प्रदान नहीं की जा सकती है। राष्ट्रपति सचिवालय के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी सौरभ विजय ने आरटीआई के जवाब में कहा, कार्यक्रमों पर खर्च व्यय इकाई के संबंधित मद में आवंटित वार्षिक बजट से किया जाता है। सचिवालय ने बताया, प्राप्त रिकॉर्ड के मुताबिक, 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री (नरेन्द्र मोदी) के शपथ ग्रहण समारोह में 4017 अतिथियों ने हिस्सा लिया। सूचना के अधिकार कानून के तहत हिसार स्थित आरटीआई कार्यकर्ता रमेश वर्मा ने नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में हुए खर्च और इसमें शामिल हुए अतिथियों का ब्यौरा मांगा था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।