(India)
नई योजना संगठन के लिए दीर्घकालीन लक्ष्य तय करेगी और दिशानिर्देश मुहैया कराएगी कि किस तरह इन लक्ष्यों को हासिल किया जाए। वर्ष 2023 तक योजना तैयार करने की प्राथमिक जिम्मेदारी रखने वाली आईसीसी की कार्यकारी समिति ने पिछले महीने मेलबर्न में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख वाली एडवर्डस की अध्यक्षता में बैठक की जिससे कि इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया की शुरुआत हो सके। आईसीसी के प्रवक्ता ने कहा, इस समग्र और विस्तृत प्रक्रिया पर काम पिछले महीने शुरू हुआ और इसे लागू करने के लिए स्वीकृति 2015 में आईसीसी के वार्षिक सम्मेलन के दौरान मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, हम पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट कहां होंगे और 2023 तक का भविष्य दौरा कार्यक्रम भी पूरा होने के करीब है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।