मोदी ने बार्क का किया दौरा, वैज्ञानिकों से की बातचीत
(MAHARASHTRA, India) मोदी के कार्यक्रम में ध्रुव रिएक्टर का दौरा तथा परमाणु ऊर्जा विभाग (डीएई) और बार्क के वैज्ञानिकों से संवाद करना शामिल है। ध्रुव बार्क परिसर में स्थित है। इससे पहले दोपहर में हवाई अड्डे पर पहुंचने पर मोदी का स्वागत राज्यपाल के शंकरनारायणन और मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने किया। इस मौके पर प्रदेश भाजपा इकाई के वरिष्ठ नेता मौजूद थे। महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष देवेंद्र फडनवीस और विधानपरिषद में विपक्ष के नेता विनोद तावड़े ने भी हवाई अड्डे पर मोदी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री का बार्क कार्यक्रम केवल आधिकारिक मीडिया के लिए खुला हुआ था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।