लोकसभा और विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन का दर्द अभी कार्यकर्ता भूले भी नहीं हैं की बगावत ने पार्टी में कोहराम मचा दिया है। असम , महाराष्ट्र, बंगाल,हरियाणा और जम्मु कश्मीर में पार्टी को बगावती तेवरों से रूबरू होना पड़ रहा है तो पुराने साथी भी कांग्रेस का साथ छोड़ने लगे हैं। जम्मु कश्मीर में नेशनल काफ्रेंस, बिहार में राजद और अब एनसीपी महाराष्ट्र में पार्टी से दूरियां बढ़ा रही है। चुनावों में खराब प्रदर्शन और पार्टी की कमजोर होती जड़ों का नतीजा अब साथ के दलों के साथ कांग्रेस के रिश्तों पर भी नजर आने लगा है। एनसीपी की ओर से आज जारी बयान में काग्रेस को चेताया गया है की अगर माहाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में अगर एनसीपी को 144 सीटें नहीं मिलीं तो पार्टी राज्य में अकेले चुनाव लड़ेगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।