सचिन ने की थी लॉर्ड्स टेस्ट में टीम इंडिया की जीत की भविष्यवाणी
(India) तेंदुलकर लंदन में थे और उन्होंने अपने बेटे अर्जुन के साथ पहले दिन का खेल देखा। उन्होंने कहा कि युवा टीम के शानदार प्रदर्शन ने पूरे देश का हौसला बढ़ा दिया। तेंदुलकर ने कहा, मैं बेहद खुश हूं, यह शानदार प्रदर्शन था। उन्होंने कहा, जब टेस्ट मैच शुरू हुआ तो मैं पहले दिन लंदन में था। मैंने पहले दिन का खेल देखा और अपने बेटे अर्जुन से कहा कि हमारा पलड़ा भारी है। मैंने कहा कि अगर इंग्लैंड पहली पारी में बेहद शानदार बल्लेबाजी करता तो उनके पास मौका होगा अन्यथा हम यह टेस्ट जीतेंगे। इस दिग्गज भारतीय बल्लेबाज ने कहा, मुझे खुशी है कि ऐसा की हुआ क्योंकि पूरा देश सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाने पर नजरें टिकाए बैठा था। भारत ने कल इंग्लैंड को 95 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।