(India)
दूसरा टेस्ट 95 रन से हारने के बाद इंग्लैंड श्रृंखला में 0-1 से पीछे है। मूर्स ने कहा कि हम सभी को कभी कभार आकलन करना चाहिये। सीनियर खिलाड़ियों को अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा और यह देखना होगा कि वे कैसे वापसी करेंगे। उन्होंने कहा कि कठिन हालात में अच्छा प्रदर्शन कर सकने वाले ही टीम में बने रहने के हकदार हैं। उन्होंने कहा कि हमें इस तरह से खेलना है कि लोगों को हम पर फख्र हो। चयनकर्ताओं को ऐसे खिलाड़ियों को चुनना चाहिये जो यह लक्ष्य हासिल कर सकें। कोच ने कहा कि मुझे लगता है कि मोईन अली ने बतौर गेंदबाज बेहतरीन प्रदर्शन किया और उसके खेल में लगातार निखार आ रहा है। हमने अपने स्पिनर समेत कई खिलाड़ियों को खोया और नये सिरे से टीम तैयार करने में समय लगता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।