रोजेदार कर्मचारी को जबरदस्ती रोटी खिलाने पर आडवाणी ने दुख जताया
(India)
शिवसेना सांसद राजन विचारे की ओर से महाराष्ट्र सदन के मुस्लिम कर्मचारी को रोजे के दौरान जबर्दस्ती रोटी खिलाने का मामले पर विपक्ष आज भी संसद में हंगामा कर सकता है। कल लोकसभा और राज्यसभा दोनों में ही इस मुद्दे पर खासा हंगामा हुआ था.विपक्ष ने लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को चिट्ठी लिखकर रोजेदार कर्मचारी को जबरदस्ती रोटी खिलाने के मामले की जांच की मांग की है। कल इस मुद्दे पर संसद में जबरदस्त हंगामा हुआ और लोकसभा में एक वक्त आया जब बीजेपी और मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के सांसद भिड़ गए। इस घटना पर लालकृष्ण आडवाणी ने दुख जताया है। आडवाणी ने कहा कि जो हुआ, उसे नहीं होना चाहिए। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर चर्चा की मांग की, लेकिन बीजेपी के इनकार के बाद कांग्रेस ने लोकसभा से वॉकआउट कर दिया है। महाराष्ट्र सदन में खाने की गुणवत्ता के विवाद की जांच के लिए महाराष्ट्र सदन के जनरल मैनेजर लेवल के अधिकारियों का जांच दल गठित कर दिया गया है. यह जांच दल तीन दिन में रिपोर्ट देगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।