मामला सामने आने के बाद शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने सफाई दी और कहा कि ये खबर पूरी तरह बेबुनियाद है। उन्होंने कहा कि ये खबर बिल्कुल गलत है। ये हमारी व्यवस्था के खिलाफ लड़ाई है मजहब के खिलाफ नहीं, जिसने भी ये झूठी खबर दी है मैं उसकी निंदा करता हूं। वहीं शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा, ये आरोप बिल्कुल आधारहीन हैं। महाराष्ट्र सदन वाली घटना पर शिवसेना सासंद संजय राउत ने कहा, यह बिल्कुल गलत है। जो इस मामले को धार्मिक रंग दे रहे हैं, उन्हें सबक सिखाया जाना चाहिए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।