(DELHI, India)
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि हम महाराष्ट्र सदन में घटी दुर्भाग्यपूर्ण घटना से बहुत आहत हैं। सांसदों को सुनिश्चित करना चाहिए कि वे सार्वजनिक जीवन में शालीन चरित्र बरकरार रखें जिससे जनता के समक्ष उनकी गरिमा बनी रहे। मुंबई भाजपा द्वारा आयोजित इफ्तार पार्टी में हिस्सा लेने आये हुसैन ने कहा कि यदि सांसद को खाने को लेकर कोई शिकायत थी तो उन्हें या तो आईआरसीटीसी अधिकारियों से या सीधे रेल मंत्री से सम्पर्क करना चाहिए था। उन्हें अपना गुस्सा खानपान कर्मचारी पर नहीं निकालना चाहिए था। उन्होंने यद्यपि यह भी कहा कि इस घटना का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस घटना में शामिल सांसद ने खेद प्रकट कर दिया है। हमारा मानना है कि घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण थी, इसका राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।