20वें कॉमनवेल्थ गेम्स स्कॉटलैंड के ग्लास्गो शहर में रंगारंग कार्यक्रम के साथ शुरू हुए। उद्घाटन समारोह में भारत ने 71 देशों की परेड की अगुवाई की। परेड में शूटर विजय कुमार तिरंगे के साथ सबसे आगे थे। रंगारंग कार्यक्रम के दौरान भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर ने यूनिसेफ के ब्रांड एंबेसडर के रूप में प्यार का संदेश दिया। 23 जुलाई से 3 अगस्त तक चलने वाले इस महासमर में दुनिया भर के 71 दशों से 4500 से अधिक एथलीट एकदूसरे को पछाड़ने के लिए जोर-आजमाइश करेंगे। कॉमनवेल्थ में इस बार कुल 17 खेल शामिल किए गए हैं। इसमें भारत के 215 खिलाड़ी अपना दावा पेश कर रहे हैं। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने 20वें राष्ट्रमंडल खेलों के शुरू होने की घोषणा की। पूरी दुनिया में करीब एक अरब दर्शकों ने टेलीविजन पर उद्घाटन समारोह का लुत्फ उठाया। उद्घाटन समारोह में 2,000 कलाकारों ने हिस्सा लिया। उद्घाटन समारोह के दौरान परेड में 71 राष्ट्रमंडल देशों के करीब 4,500 से अधिक खिलाड़ी एवं अधिकारी शामिल हुए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।