कनाडा से भिड़ेगी भारतीय हाॅकी टीम
(India)
भारतीय महिला हॉकी टीम राष्ट्रमंडल खेलों में आज कनाडा के खिलाफ होने वाले अपने पहले मुकाबले में जोरदार शुरूआत करने को तैयार है। भारतीय टीम को इस मुकाबले में जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। इस वर्ष दोनों टीमों के बीच यह पहला मुकाबला होगा। आखिरी बार दोनों टीमें 2012 में एक दूसरे से भिड़ी थीं तब भारत ने कनाडा को 4-0 से हराया था। भारत और कनाडा इससे पहले राष्ट्रमंडल खेलों में 2002 और 2010 में भिड़ चुके हैं और दोनों ही बार भारतीय टीम विजयी रही।विश्व रैंकिंग के आधार पर देखा जाए तो भारत इस समय 13वें स्थान पर है, जबकि कनाडा 22वें स्थान पर है। लेकिन भारतीय टीम अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम को हल्के में लेने की गलती कतई नहीं करेगी। भारत की पांच खिलाड़ी रितु रानी, रानी, पूनम रानी, किरणदीप कौर और दीपिका दिल्ली में पिछले राष्ट्रमंडल खेलों में भी टीम का हिस्सा थीं, इसलिए यह उनके लिए दूसरा मौका है खुद को साबित करने का।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।