(DELHI, India)
विदेश मंत्रालय में प्रवक्ता ने कहा, ‘दोनों पक्ष प्रधानमंत्री के जापान के दौरे के कार्यक्रम पर काम कर रहे हैं।’ द्विपक्षीय संबंधों के रणनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक आधार को मजबूत बनाने के लिए प्रधानमंत्री के जुलाई की शुरूआत में ही जापान जाने की संभावना थी, लेकिन बजट सत्र के कारण दौरा टल गया था। प्रवक्ता ने बताया कि जपान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे को एक पत्र में मोदी ने अवगत कराया था कि जापान का उनका दौरा उपमहाद्वीप के बाहर उनके शुरूआती द्विपक्षीय दौरे में होगा। अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन कैरी के अगले सप्ताह भारत दौरे के बारे में पूछे जाने पर प्रवक्ता ने कहा कि वह विदेश मंत्री से 31 जुलाई को वार्ता करेंगे। अफगानिस्तान में 2 जून को हेरात में अगवा किये गए भारतीय राहत कार्यकर्ता एलेक्सिल प्रेम कुमार पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि उनकी सुरक्षित रिहाई के लिए सरकार अफगान अधिकारियों के साथ संपर्क में है। मलेशियाई विमान एमएच 17 के दुर्घटनाग्रस्त होने पर एक सवाल पर उन्होंने कहा भारत, ‘हम सच जानने के लिए हर तरह की जांच का समर्थन करेंगे।’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।