चैम्पियंस लीग के पहले मैच में KKR से खेलेगी चेन्नई सुपर किंग्स
(India) इस टी20 लीग के छठे सत्र के मैच हैदराबाद, मोहाली, बेंगलूर और रायपुर में 13 सितंबर से चार अक्तूबर तक होंगे। बीसीसीआई के बयान के मुताबिक चैम्पियंस लीग के आयोजक इस बार भी पिछले तीन सत्रों से चले आ रहे प्रारूप का अनुसरण करेंगे। टूर्नामेंट में 29 मैच खेले जायेंगे। क्वालीफायर 13 सितंबर से शुरू होंगे जबकि मुख्य टूर्नामेंट 17 सितंबर से आरंभ होगा। केकेआर और चेन्नई के अलावा ग्रुप ए में डाल्फिंस (दक्षिण अफ्रीका की घरेलू टी20 स्पर्धा की विजेता), पर्थ स्कोर्चर्स (बिग बैश लीग विजेता) और क्वालीफायर से एक टीम होगी। ग्रुप बी में हाबर्ट हरीकेंस (बिग बैश लीग उपविजेता), किंग्स इलेवन पंजाब (आईपीएल उपविजेता), वेस्टइंडीज की घरेलू टी20 स्पर्धा की विजेता, केप कोबराज (दक्षिण अफ्रीका की घरेलू टी20 स्पर्धा की उपविजेता) और क्वालीफायर से एक टीम शामिल है। बोर्ड सचिव संजय पटेल ने कहा, ‘ग्रुप चरण के मैच मोहाली, बेंगलूरू, हैदराबाद और रायपुर में खेले जायेंगे। क्वालीफायर रायपुर में होंगे। इस बार ईनामी राशि 60 लाख डॉलर होगी।’ क्वालीफायर 13 से 16 सितंबर तक होंगे जिसमें मुंबई इंडियंस, नाथर्न नाइट्स, सदर्न एक्सप्रेस और लाहौर लायंस खेलेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।