पंजाब के मुख्यमंत्री और सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक समिति के सर्वेसर्वा प्रकाश सिंह बादल मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। वे हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा के गुरूद्वारों के लिए अलग हरियाणा एसजीपीसी बनाने के खिलाफ आंदोलन करने के लिए सीएम पद छोड़ सकते हैं। विश्वस्त सूत्रों के हवाले से खबर है कि बादल ने अपनी मंशा से अपने करीबी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री अरूण जेटली को अवगत करा दिया है। 27 जुलाई को अमृतसर में एसजीपीसी की होने वाली पंथ सभा की बैठक में इसकी घोषणा हो सकती है। प्रकाश सिंह बादल के लिए एसजीपीसी का क्या महत्व है, इसका अंदाजा यूं लगाया जा सकता है कि जिस दिन पंजाब सरकार विधानसभा में बजट प्रस्तुत कर रही थी उस दिन बादल दिल्ली में हरियाणा सरकार पर दबाव बनाने के लिए केंद्रीय मंत्रियो से मिल रहे थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।