सीटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस-एनसीपी में ठनी
(India)
महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस और एनसीपी के बीच आपसी मतभेद कम होने का नाम नहीं ले रही है। एनसीपी ने जहां 144 सीटों की मांग की। वहीं कांग्रेस ने इससे असहमति जताई। सीटों के बंटवारे को लेकर एनसीपी और कांग्रेस समन्वय समिति की बीच हुई बैठक में सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा हुई। एनसीपी ने मांग की कि वो 144 सीट पर चुनाव लड़ना चाहती है। जिसे कांग्रेस ने खारिज कर दिया। महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष माणिकराव ठाकरे ने साफ कर दिया कि एनसीपी का 144 सीट मांगने का प्रस्ताव कांग्रेस को मंजूर नहीं है। उन्होंने कहा कि एनसीपी को ज्यादा सीटें देने का सवाल ही नहीं है। हालांकि माणिक राव ने ये जरूर कहा कि कुछ सीटों की अदलाबदली हो सकती है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।