देश को हिंदू राष्ट्र बनाएंगे मोदी’
(India)
गोवा के मंत्री दीपक धवलीकर ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को हिंदू राष्ट्र बनाएंगे। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है भारत मोदी के नेतृत्व में एक हिंदू राष्ट्र बनेगा और प्रधानमंत्री इस दिशा में काम करेंगे। दीपक धवलीकर बीजेपी की चुनावी जीत के लिए राज्य विधानसभा में मोदी के लिए आए एक बधाई प्रस्ताव पर बोल रहे थे। धवलीकर ने कहा कि अगर हम सब मोदी का समर्थन और सहयोग करें तो वो भारत को हिंदू राष्ट्र बना देंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।