कॉमनवेल्थ में भारत की ‘स्वर्णीम शुरूआत’
(India)
20वें कॉमनवेल्थ गेम्स के पहले ही दिन भारत ने सात पदकों पर कब्जा जमाया। इनमें दो स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं। भारोत्तोलन में संजीता सेखोम और मीराबाई चानू ने महिला 48 किग्रा स्पर्धा में गोल्ड और सिल्वर पदक जीते। दूसरा स्वर्ण पदक 56 किलो भारवर्ग के भारोत्तोलन मुकाबले में सुखन डे ने दिलाया।जूडो में भारत ने दो सिल्वर व एक कांस्य पदक जीता।उधर मंजीत नैंदल और नवजोत चाना अपने-अपने भार वर्गो के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। इम्फाल की कल्पना थोडम ने 20वें राष्ट्रमंडल खेल के पहले दिन गुरूवार को जूडो स्पर्धा के महिला वर्ग के 52 किलोग्राम भारवर्ग का कांस्य पदक जीत लिया। 57 किलोग्राम से कम भार वर्ग के अंतिम-16 दौर के मुकाबले में हालांकि मेरठ की शिवानी को हार का सामना करना पड़ा। शिवानी को कनाडा की जेसिका किमक्लैट ने हराया। सुशीला ने 48 किलोग्राम से कम भार वर्ग में पहले कैमरून की मारी मेद्जा एफा को अंतिम-16 दौर के मुकाबले में हराया, फिर क्वार्टर फाइनल में आस्ट्रेलिया की एमी मेयर को मात देकर वह सेमीफाइनल में पहुंच गई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।