आंध्र सरकार से 50 लाख रूपये नहीं मिलने पर आहत हैं सायना नेहवाल
(India)
देश की शीर्ष बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल नेे कहा कि वह आंध्र प्रदेश की राज्य सरकार द्वारा घोषित 50 लाख रूपये की पुरस्कार राशि के अभी तक न मिलने से दुखी और आहत हैं। आंध्र सरकार ने लंदन ओलम्पिक-2012 में कांस्य पदक जीतने के बाद सायना को यह पुरस्कार राशि देने की घोषणा की थी।सायना चोटिल होने के कारण ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा नहीं ले पाईं। सायना ने तेलंगाना सरकार द्वारा देश की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को राज्य का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किए जाने पर बधाई दी। पुरस्कार राशि के न मिलने पर सायना की यह नाराजगी तेलंगाना सरकार द्वारा सानिया मिर्जा को प्रशिक्षण के लिए एक करोड़ रूपये की सहायता राशि दिए जाने की घोषणा करने के बाद आई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।