(India)
जिससे भारत 20वें राष्ट्रमंडल खेलों में शुक्रवार को यहां अच्छी शुरूआत करते हुए प्रतियोगिताओं के पहले दिन सात पदक जीतने में सफल रहा। भारत फिलहाल दो स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक सहित कुल सात पदक के साथ चौथे स्थान पर चल रहा है। इंग्लैड छह स्वर्ण, छह रजत और तीन कांस्य पदक के साथ शीर्ष पर है। पुरुष 56 किग्रा वर्ग में सुखेन ने कुल 248 किग्रा (109 और 139) वजन उठाकर शीर्ष स्थान हासिल किया। उन्होंने स्नैच में 109 जबकि क्लीन एवं जर्क में 139 किग्रा वजन उठाया। भारत के ही गणेश माली कुल 244 किग्रा (111 और 133 किग्रा) वजन उठाकर कांस्य पदक जीतने में सफल रहे। इस स्पर्धा का रजत पदक मलेशिया के जुल्हेमी पिसोल ने जीता जिन्होंने 245 किग्रा (108 और 137) वजन उठाया। इससे पहले संजीता ने महिला 48 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक के साथ भारत को खेलों का पहला सोने का तमगा दिलाया। सेखोम मीराबाई चानू भी इसी स्पर्धा में रजत पदक जीतने में सफल रही। जूडो में नवजोत चाना और सुशीला लिकमाबम ने रजत पदक जीते जबकि कल्पना थोडम कांस्य पदक हासिल करने में सफल रही जिससे भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों की जूडो स्पर्धा में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। भारत को दिन का पहला पदक संजीता ने दिलाया जिन्होंने कई मजबूत प्रतिस्पर्धियों की गैरमौजूदगी में कुल 173 किग्रा (77 और 96 किग्रा) वजन उठाया। मीराबाई 170 किग्रा (75 और 95 किग्रा) वजन उठाने में सफल रही। नाईजीरिया की नकेची ओपारा ने कुल 162 किग्रा (70 और 92 किग्रा) वजन उठाकर तीसरा स्थान हासिल किया। संजीता हालांकि 175 किग्रा के अगस्तीना नकेम नावाओकोलो के राष्ट्रमंडल खेलों के रिकार्ड से दो किग्रा से पीछे रह गई। संजीता ने स्नैच में 77 किग्रा वजन उठाकर अगस्तीना के राष्ट्रमंडल खेलों के रिकार्ड की बराबरी की। उन्होंने क्लीन एवं जर्क में 96 किग्रा वजन उठाया। जूडो में चाना और सुशीला को हालांकि अपने वर्गों के फाइनल शिकस्त के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा।r
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।