भारत एक हिंदू राष्ट्र और मैं हिंदू ईसाई : गोवा के उप मुख्यमंत्री
(DELHI, India) डिसूजा ने यह बयान अपने कैबिनेट सहयोगी दीपक धवालीकर का बचाव करते हुए दिया। धवालीकर ने गुरुवार को कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को 'हिंदू राष्ट्र' के रूप में विकसित कर सकते हैं। डिसूजा ने कहा, 'भारत पहले से ही हिंदू राष्ट है और यह हमेशा हिंदू राष्ट्र रहेगा। आपको हिंदू राष्ट्र नहीं बनाना है।' मापुसा से विधायक डिसूजा की पर्रिकर सरकार में नंबर दो की हैसियत मानी जाती है। डिसूजा ने आगे कहा कि वह खुद को 'ईसाई हिंदू' मानते हैं। उन्होंने कहा, 'भारत एक हिंदू देश है। यह हिंदुस्तान है। हिंदुस्तान में रहने वाले सभी भारतीय हिंदू हैं। इसमें मैं भी शामिल हूं।'

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।