(India)
आंध्र सरकार ने लंदन ओलम्पिक-2012 में कांस्य पदक जीतने के बाद सायना को यह पुरस्कार राशि देने की घोषणा की थी। सायना चोटिल होने के कारण ग्लासगो में गुरुवार से शुरू हुए राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा नहीं ले पाईं। सायना ने तेलंगाना सरकार द्वारा देश की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को राज्य का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किए जाने पर बधाई दी। पुरस्कार राशि के न मिलने पर सायना की यह नाराजगी तेलंगाना सरकार द्वारा सानिया मिर्जा को प्रशिक्षण के लिए एक करोड़ रुपये की सहायता राशि दिए जाने की घोषणा करने के बाद आई है। सायना नेहवाल ने ट्वीट किया कि यह जानकार खुशी हुई कि सानिया मिर्जा को तेलंगाना का ब्रांड एम्बेसडर चुना गया। मुझे तेलंगाना पर गर्व है। लेकिन लंदन ओलम्पिक में देश के लिए कांस्य पदक जीतने के बाद घोषित पुरस्कार राशि न मिलने से मैं काफी दुखी और आहत महसूस कर रही हूं। सायना को जब पुरस्कार राशि की घोषणा की गई थी तब आंध्र प्रदेश का विभाजन नहीं हुआ था तथा तत्कालीन मुख्यमंत्री एन. किरण कुमार रेड्डी ने व्यक्तिगत तौर पर सायना को बधाई दी थी और पुरस्कार राशि की घोषणा की थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।