एंडरसन विवाद : ICC ने लगाया रवींद्र जडेजा पर जुर्माना, मैच की आधी फीस कटेगी
(India) ट्रेंटब्रिज के नॉटिंघम में जडेजा का एंडरसन के साथ विवाद हुआ था। आईसीसी ने कहा कि जडेजा आईसीसी आचार संहिता के लेवल 1 के दोषी पाए गए हैं। इसलिए जडेजा की मैच फीस में जुर्माने के रूप में 50 प्रतिशत की कटौती की गई है। मैच रेफरी डेवि़ड बून ने ने जडेजा को खेल भावना के विपरीत आचरण करने का दोषी पाया है। इसके पहले आईसीसी ने नॉटिंघम में पहले टेस्ट के दौरान एंडरसन पर जडेजा के साथ विवाद करने का आरोप लगाया है। इस मामले की सुनवाई एक अगस्त को होगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।