यूपीएससी परीक्षा में शामिल होने वाले ये अभ्यर्थी सिविल सर्विस एप्टीट्युट टेस्ट (सीसैट) को मानविकी विषयों और हिंदी माध्यम के छात्रों के लिए पक्षपातपूर्ण करार देते हुए इसे वापस लेने की मांग कर रहे हैं। सरकार ने राजधानी में अभ्यर्थियों के विरोध को देखते हुए इस विवाद के संबंध में तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। उन्होंने कहा कि हम अभ्यर्थियों से शांति बनाए रखने का अनुरोध करेंगे, क्योंकि सरकार भी इस मुद्दे पर चिंतित है। मुद्दे पर फैसला समिति की रिपोर्ट के आधार पर लिया जाएगा। प्रदर्शन उस वक्त तेज हो गया, जब यूपीएससी ने 24 अगस्त को होने वाली प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किया। मंत्री ने यह भरोसा भी दिलाया कि प्रवेश पत्र को इस बात का संकेत नहीं मानना चाहिए कि यह तीन सदस्यीय समिति की रिपोर्ट को प्रभावित करेगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।