ओलंपिक पदक उम्मीद तलाशेंगे द्रविड़, बिंद्रा और अनुराग
(India) खेल मंत्रालय ने 2016 रियो और 2020 तोक्यो ओलंपिक में भारत के पदकों की संख्या में इजाफा करने के लिये ‘टारगेट ओलंपिक पोडियम’ (टीओपी) योजना शुरू करने का फैसला किया है जिसके लिये सांसद अनुराग ठाकुर की अध्यक्षता में खास समिति भी बनाई गई है। अगले दो ओलंपिक खेलों में भारत का प्रदर्शन बेहतर करने की कवायद में खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल विकास कोष से यह योजना शुरू की है। इसके लिये टीओपी योजना एलीट एथलीट पहचान समिति के गठन का भी फैसला किया गया है जिसके अध्यक्ष भारतीय ओलंपिक संघ के कार्यकारी सदस्य और बीसीसीआई के संयुक्त सचिव अनुराग ठाकुर होंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।