(India)
बीसीसीआई ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के फैसले को चुनौती देने का इरादा जताया है। आईसीसी मैच रेफरी डेविड बून ने एंडरसन के साथ मैदानी घटना के लिए जडेजा पर 50 प्रतिशत का जुर्माना लगाया है लेकिन इस खिलाड़ी को लेवल दो अपराध का दोषी नहीं पाया गया है। इंग्लैंड टीम प्रबंधन ने उन पर यह आरोप लगाया था। आईसीसी की घोषणा के कुछ देर बाद ही नाखुश बीसीसीआई ने साफ किया कि वह फैसले से खुश नहीं है और उसने इसके खिलाफ अपील करने का फैसला सुरक्षित रखा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।