‘सहारनपुर की घटना से मैं दुखी हूं’
(India)
नई दिल्ली यूपी के सहारनपुर में एक धार्मिक स्थल की जमीन को लेकर दो संप्रदाय के लोगों के बीच हिंसा पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गहरा दुख जताया है। राहुल ने शनिवार को कहा कि वह सहारनपुर में हिंसा की खबरें सुनकर बेहद दुखी हैं। राहुल ने कहा, ‘नफरत की पॉलिटिक्स खत्म होनी चाहिए। मेरी हर एक से अपील है कि वह शांत रहें।’ वहीं कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने इस घटना पर कहा कि केंद्र और राज्य की अखिलेश सरकार को इस विवाद का मिलकर हल निकालना चाहिए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।