CWG 2014: राही और अपूर्वी ने जीता गोल्ड, राजविंदर ने कांस्य, भारत ने अब तक जीते 16 मेडल
(India) उधर, भारत की राजविंदर कौर ने महिलाओं की 78 किग्रा से अधिक वजन वर्ग की जूडो स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। जूडो में इस कांस्य पदक से भारत के पदक तालिका में 5 स्वर्ण, 7 रजत और 4 कांस्य से कुल 16 पदक हो गए हैं और अब 5वें स्थान पर काबिज है। इन दोनों के अलावा अयोनिका पाल, प्रकाश नानजप्पा और अनीसा सैयद ने अभी तक निशानेबाजी में रजत पदक हासिल किये। भारत ने शुक्रवार एक स्वर्ण और एक रजत जीता था। तेईस वर्षीय राही और 21 वर्षीय अपूर्वी आज भारत के लिये स्टार रहीं, जिन्होंने क्रमश: महिला 25 मी पिस्टल और 10 मी एयर राइफल स्पर्धा में पीला तमगा अपने नाम किया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।