(India)
विजेंदर ने 75 किग्रा की शुरुआती बाउट में एंड्रयू कोमेटा पर जीत से जबकि मनोज कुमार ने 64 किग्रा वर्ग में लेसोथो के मोखाचाने मोशोशू पर एक समान अंतर से जीत दर्ज कर प्री क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। विजेंदर ने रणनीति के साथ खेलते हुए बिना किसी जोखिम के अगले राउंड में प्रवेश किया। यह 28 वर्षीय मुक्केबाज शुरू में थोड़ा सतर्क था लेकिन अंत में तीसरे राउंड में उन्होंने किरीबाती के मुक्केबाज पर मुक्कों की झड़ी लगा दी। दूसरे और तीसरे राउंड में विजेंदर को तीनों जज ने 10-8 अंक दिये। इस मुक्केबाज ने बाउट के बाद कहा, पहली बाउट हमेशा ही कठिन होती है और मैं खुश हूं कि मैं जीत गया। मैं अच्छे की उम्मीद लगाए हूं और कदम दर कदम आगे बढ़ूंगा। मैं कम से कम फाइनल में पहुंचने की उम्मीद कर रहा हूं। विजेंदर ने कहा, हेडगियर के बिना यह खतरनाक होता है और चोट लग सकती है। इससे पहली बाउट में मनोज कुमार के सिर पर प्रहार हुआ, इसलिये हमें सतर्क होना होगा। उन्होंने कहा, मुझे कुछ तालमेल बिठाना पड़ा और यह सब आपके प्रतिद्वंद्वी मुक्केबाज पर निर्भर करता है। मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूं और अपना सर्वश्रेष्ठ करने की कोशिश करूंगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।