(India)
टॉस से कुछ पहले ही ईशांत के अंतिम एकादश से बाहर होने का पता चला जब पंकज सिंह को पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने टेस्ट में पदार्पण के लिए टेस्ट कैप दी। ईशांत ने लॉर्ड्स में अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 74 रन देकर सात विकेट चटकाए थे जिससे भारत ने 95 रन से जीत दर्ज की थी। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने हालांकि मैच के बाद इस तेज गेंदबाज की फिटनेस पर चिंता जताई थी। यहां मैच से पूर्व पहले दो दिन के अभ्यास के दौरान कभी इस तरह के संकेत नहीं मिले कि ईशांत चोट से उबर रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को गेंदबाजी नहीं की और इस तरह के संकेत दिए गए कि वह दूसरे टेस्ट की थकान से उबर रहे हैं। ईशांत ने कल गेंदबाजी की थी लेकिन अभ्यास सत्र के बीच से ही वह चले गए और उनके बायें घुटने में बर्फ की थली लगी हुई देखी गई। टीम प्रबंधन ने हालांकि इस बात से इनकार किया था कि यह कोई फिटनेस मुद्दा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।