राष्ट्रमंडल खेल 2014 : ओटारी ने भारोत्तोलन में दिलाया छठा पदक, भारत के खाते में 17 पदक
(India) राजविंदर कौर ने महिलाओं की 78 प्लस किलो जूडो स्पर्धा में कांस्य जीता। भारत के जूडो में कुल चार पदक हो गए हैं। भारत के कुल पदक 17 हो गए हैं जिनमें पांच स्वर्ण, सात रजत और पांच कांस्य शामिल है। भारत अंकतालिका में पांचवें स्थान पर है। आस्ट्रेलिया 17 स्वर्ण समेत 50 पदक लेकर शीर्ष पर है जबकि इंग्लैंड के भी 17 स्वर्ण है लेकिन वह 45 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर है। मेजबान स्काटलैंड 11 स्वर्ण समेत 25 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है। स्टार स्क्वाश खिलाड़ी सौरव घोषाल ने न्यूजीलैंड के कैंपबेल ग्रेसन को 3.2 से हराकर पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया लेकिन दीपिका पल्लीकल महिला एकल में हार गई। चौथी वरीयता प्राप्त घोषाल ने 8.11, 7.11, 11.6, 11.8, 11.6 से जीत दर्ज की। वह 1998 में इन खेलों में स्क्वाश को शामिल किये जाने के बाद से एकल सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय बन गए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।