नवोदित भारोत्तोलक शिवलिंगम को मिला गोल्ड मेडल, रवि को रजत
(India) राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप 2013 के स्वर्ण पदक विजेता 22 साल के सतीश ने कुल 328 किलो ( 149 और 179 ) वजन उठाया । उन्होंने 2010 राष्ट्रमंडल खेलों के चैम्पियन रवि कुमार को पछाड़ा जिसने 317 किलो ( 412 और 175 ) वजन उठाकर रजत पदक जीता । आस्ट्रेलिया के फ्रांकोइस ई ने 314 किलो वजन उठाकर कांस्य पदक हासिल किया । सतीश ने स्नैच वर्ग में नौरू के युको पीटर का दिल्ली राष्ट्रमंडल खेल 2010 में बनाया 148 किलो का रिकार्ड भी तोड़ा । भारत ने भारोत्तोलन में महिलाओं के 63 किलो वर्ग में भी कांस्य पदक जीता जिसमें पूनम यादव ने 202 किलो ( 88 और 114 ) वजन उठाया। भारत ने अब भारोत्तोलन में 2010 राष्ट्रमंडल खेलों से बेहतर प्रदर्शन कर लिया है । अब तक भारत नौ पदक (तीन स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य ) जीत चुका है जबकि दिल्ली में आठ पदक (दो स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य) भारत को मिले थे । रवि कुमार और सतीश कुमार दोनों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अधिकांश प्रतिद्वंद्वियों के तीनों प्रयासों के बाद स्नैच में शुरूआत की । सतीश ने 142 किलो वजन आसानी से उठा लिया लेकिन रवि कुमार ऐसा नहीं कर सके । रवि ने दूसरे प्रयास में शुरूआती 142 किलो वजन उठाया । इंग्लैंड के जैक ओलिवर ने दूसरे प्रयास में 142 किलो वजन उठाया लेकिन तीसरे प्रयास में 145 किलो की बाधा पार करने में नाकाम रहे । सतीश ने 146 किलो वजन भी उठा लिया लेकिन रवि 147 किलो उठाने के प्रयास में नाकाम रहे । इसक बाद अक्षय और प्रणव चोपड़ा को पुरूष युगल मुकाबले में एंड्रयू हिल और क्रिस के हाथों 21-12, 13-21, 16-21 से पराजय झेलनी पड़ी । अब भारत कांस्य पदक के मुकाबले में सिंगापुर से खेलेगा जिसे मलेशिया ने 3-2 से हराया । टेबल टेनिस में भी भारत को निराशा हाथ लगी जिसमें भारत पुरूष टीम वर्ग का मुकाबला इंग्लैंड से 1-3 से हार गया । लियाम पिचफोर्ड से पांच पायदान उपर रैकिंग में 50वें स्थान पर काबिज अचंता शरत कमल को पहले एकल मुकाबले में 4-11, 11-8, 11-9, 5-11, 6-11 से पराजय झेलनी पड़ी । पाउल डिंखाल ने दूसरे एकल में एंथोनी ए को 11-5, 11-8, 11-9 से हराकर बढत 2-0 की कर दी ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।