(India)
कुक ने 95 रन बनाकर फार्म में वापसी की जबकि युवा गैरी बैलेन्स ने नाबाद 104 रन बनाये जिससे इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में पहले दिन का खेल समाप्त होने पर दो विकेट पर 247 रन बनाये। कुक ने दिन का खेल समाप्त होने के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘मिश्रित भावनाएं हैं। शतक से पांच रन चूकना निराशाजनक रहा। लेकिन यदि कल कोई मुझे 95 रन देता तो मैं उन्हें खुशी खुशी लेता। इसलिए मैं इन 95 रन को बनाकर बहुत खुश हूं। ’ इंग्लैंड के कप्तान से पूछा गया कि क्या उन्होंने अपनी बल्लेबाजी में कुछ बदलाव किया, उन्होंने कहा, ‘मैं गेंद का काफी ज्यादा पीछा करने लग गया था और मैंने इसमें बदलाव किया।’ कुक का यह पिछली 28 पारियों में उच्चतम स्कोर है। उन्होंने अपना आखिरी शतक मई 2013 में न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाया था। कुक हालांकि जब 15 रन पर थे तब अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे पंकज सिंह की गेंद पर रविंद्र जडेजा ने उनका आसान कैच छोड़ दिया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।