(DELHI, India)
सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा ‘केंद्र की भाजपा नीत सरकार ने एक रैंक एक पेंशन योजना लागू करने के लिए 1,000 करोड़ रूपये आवंटित किए हैं जो नाकाफी हैं। मैंने वित्त मंत्री से इसके लिए और धन आवंटित करने का आग्रह किया है। सरकार इस योजना को शीघ्र कार्यान्वित करने के लिए प्रतिबद्ध है।’ उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया है कि योजना के लिए धन की कमी नहीं होगी। पूर्व सेना प्रमुख सिंह भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के कार्यालय में ‘15वें करगिल विजय दिवस’ पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आए थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।