(DELHI, India)
एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित शर्मा के नेतृत्व में यूपीएससी के परीक्षार्थी छात्रों के 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने यहां राहुल गांधी से उनके निवास पर मुलाकात की । कांग्रेस की युवा शाखा के प्रवक्ता अमरीश रंजन पांडेय ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राहुल गांधी के साथ करीब एक घंटे की इस मुलाकात के दौरान परीक्षार्थियों ने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा की नयी पद्धति के चलते उन्हें हो रही समस्या के बारे में चर्चा की । इस मुलाकात के दौरान समझा जाता है कि राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा छात्रों के साथ है । गरीब परिवेश से आने वाले छात्रों के प्रति कोई अन्याय नहीं होने दिया जायेगा । यूपीएससी की सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा के पैटर्न में बदलाव की मांग को लेकर छात्र राजधानी में आंदोलन कर रहे हैं । यह मुद्दा पिछले दिनों संसद में भी जोरदार ढंग से उठा था
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।