(India)
अक्षय ने कहा, मैं विश्व कबड्डी लीग को लेकर काफी उत्साहित हूं। मेरा परफॉर्मेंस कबड्डी प्रशंसकों के नाम होगा। यह लीग भारत के इस खेल के प्रचार और दुनिया भर के खेलप्रेमियों से इसे जोड़ने की दिशा में एक कदम है। विश्व कबड्डी लीग के कमिश्नर परगट सिंह ने कहा, अक्षय ने विश्व कबड्डी लीग के प्रचार के लिये जो समर्पण दिखाया है, वह काबिले तारीफ है। उद्घाटन समारोह में उनकी प्रस्तुति चार चांद लगा देगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।