वोट के बदले नोट कांड : अमर सिंह और अन्य के खिलाफ 4 को फैसला
(DELHI, India) अदालत 4 अगस्त को अपना फैसला सुनाएगी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राज कपूर ने शिकायतकर्ता हशमत अली के वकील और अमर सिंह और अन्य के वकील की दलीलों को सुनने के बाद सुनवाई पूरी कर ली। अली वोट के बदले नोट घोटाले में अहम गवाह है। अमर सिंह और उनके सचिव तरण अदालत में सोमवार को उपस्थित हुए जबकि तीसरा व्यक्ति रमेश अनुपस्थित रहा क्योंकि उसके खिलाफ जारी सम्मन पर तामील नहीं हुई। सुनवाई के दौरान अली के वकील ने आरोप लगाया कि उनके मुवक्किल का तरण और रमेश ने खान मार्केट से 25 सितंबर 2008 को उस वक्त अपहरण किया था जब वह नोट के बदले में वोट घोटाले की जांच कर रही संसदीय जांच समिति के समक्ष गवाही देने जाने वाला था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।