दिल्ली में आप के चार कार्यकर्ता गिरफ्तार
(India)
दिल्ली के मालवीय नगर इलाके से पुलिस ने आम आदमी पार्टी के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। इन लोगों पर बिना इजाजत सार्वजनिक जगहों पर पोस्टर लगाने का आरोप है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को लेकर अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर हमला बोला है। अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा कि दिल्ली में चुनाव कराने की मांग को लकेर तीन अगस्त को जंतर मंतर पर रैली है। आप के कार्यकर्ता यही पोस्टर लगा रहे थे। पुलिस को ये पोस्टर आपत्तिजनक लगे और 4 आप कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। आप नेता मनीष सिसोदिया ने भी पुलिस कार्रवाई को लेकर बीजेपी पर हमला किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस बीजेपी के एजेंडे पर काम कर रही है। वही कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने पुलिस कार्रवाई का बचाव किया है। दीक्षित का कहना है कि पुलिस कानून के मुताबिक काम कर रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।