विश्व कप 2015 तक पाकिस्तान वनडे टीम के कप्तान बने रहेंगे मिसबाह
(India) बोर्ड के निवर्तमान अध्यक्ष नजम सेठी ने जियो टीवी से कहा कि कप्तानी के मुद्दे पर टीम में कुछ मतभेद और राजनीति चल रही है। सेठी ने स्वीकार किया, यहां तक कि मीडिया अपने पसंदीदा खिलाड़ी को कप्तानी के लिए बढ़ावा दे रहा है और टीम में भी कुछ चल रहा है। उन्होंने कहा, यही कारण है कि मैंने फैसला किया कि सर्वश्रेष्ठ हल है कि किसी भी तरह की राजनीति और आंतरिक मुद्दों को खत्म करने के लिए मिसबाह को विश्व कप तक कप्तान घोषित कर दिया जाए। वर्ष 2010 से खेल के तीनों प्रारूपों में पाकिस्तान की कमान संभाल रहे 40 वर्षीय मिसबाह आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाले विश्व कप के लिए कप्तान के रूप में लोकप्रिय पसंद के रूप में नहीं देखे जाते। बोर्ड के अंदर और बाहर की मजबूत लाबी भी आक्रामक आलराउंडर शाहिद अफरीदी को वनडे में कप्तान के रूप में बेहतर विकल्प मानती है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।