(DELHI, India)
विदेश विभाग की प्रवक्ता जेन साकी ने कहा कि विदेश मंत्री केरी की यात्रा अमेरिका-भारत भागीदारी के महत्व को रेखांकित करती है, और यह सितंबर में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के लिए आधार तैयार करेगी। 31 जुलाई को वह विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ पांचवीं वार्षिक भारत-अमेरिका रणनीतिक चर्चा की सह अध्यक्षता करेंगे। अमेरिकी विदेश मंत्री के साथ वाणिज्य मंत्री पेन्नी प्रित्जकेर भी होंगी, जो दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंध मजबूत करने की चर्चा का नेतृत्व करेंगी। इस दौरे पर उप उर्जा मंत्री डेनियल पोनेमन, उप गृह सुरक्षा मंत्री फ्रांसिस टेलर और नासा के एसोसिएट प्रशासक माइकल ओ. ब्रीन के भी जाने की उम्मीद है। साकी ने कहा कि रणनीतिक वार्ता के अतिरिक्त केरी मोदी से मिलेंगे, जो भारत में नई सरकार के सत्ता संभालने के बाद किसी अमेरिकी अधिकारी के साथ मंत्रिमंडल स्तर की पहली बैठक है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।