नई स्पर्धा में पदक जीतकर खुश हूं : गगन नारंग
(India) नारंग ने आस्ट्रेलिया के वारेन पोटेंट के बाद 50 मी राइपल प्रोन में रजत पदक जीतने के बाद कहा, ‘मैं बिलकुल भी निराश नहीं हूं, पदक तो पदक होता है। मैंने वो पदक जीता है जिसे मैंने पहले नहीं जीता था। बल्कि मैं खुश हूं कि मैंने पहली बार इस स्पर्धा में एक राष्ट्रमंडल पदक जीता है। ’ इस 31 वर्षीय भारतीय ने 2012 लंदन ओलंपिक की 10 मी एयर राइपल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। उन्होंने कहा, ‘पदकों के लिहाज से यह लोकप्रिय स्पर्धा नहीं है। यह ऐसी स्पर्धा है जिसमें भारत ने बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है और यह मेरे लिये भी नयी स्पर्धा है। इसमें किसी भारतीय का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2006 मेलबर्न राष्ट्रमंडल में कांस्य पदक रहा था जो संजीव राजपूत ने हासिल किया था। इसलिये मैं खुश हूं कि मैंने रजत पदक जीतकर उससे बेहतर प्रदर्शन किया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।