हुड्डा के खिलाफ जाने पर IAS ऑफिसर को 'धमकी'
(HARYANA, India) इन नियुक्तियों पर विरोध जताते हुए बिजली मंत्री अजय यादव ने इस्तीफा दे दिया और उन्होंने कहा कि किसी को तो बिल्ली के गले में घंटी बांधनी ही थी, यह काम मैंने किया। प्रशासनिक सुधार विभाग के सचिव प्रदीप कासनी ने नियमों को ताक पर रखकर नियुक्ति करने का आरोप लगाते हुए इसपर साइन करने से इनकार कर दिया था।
इस बीच, कासनी ने मंगलवार को कहा कि विरोध जताने की वजह से उन्हें एसएमएस कर राज्य के चीफ सेक्रेटरी एससी चौधरी धमकी दे रहे हैं। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक एसएमएस में चीफ सेक्रेटरी ने प्रदीप कासनी को लिखा है, 'गुड नाइट...प्लीज सेलिब्रिटी वाली हैसियत इंजॉय करो...लेकिन, अपनी मां का दूध पिया है तो मेरे सारे मेसेज प्रेस को दिखा देना।' कासनी ने कहा कि नियुक्तियों पर आपत्ति जताने के कारण मुझे हर तरफ से टारगेट किया जा रहा है। हालांकि चीफ सेक्रेटरी ने धमकी देने की बात को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि मैंने केवल ऑफिसर को बाधई दी है। प्रदीप कासनी ने हुड्डा को बताया था कि इन कमिश्नरों की नियुक्तियों में नियमों का पालन नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि गर्वनर के पास जो फाइल भेजी गई है, वह संदिग्ध है। उसमें ओवराइटिंग और कई कटिंग्स हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।