निशानेबाजी में भारत का शानदार प्रदर्शन कायम रखते हुए हरप्रीत सिंह ने पुरुषों की 25 मीटर रेपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में सिल्वर मेडल हासिल किया। हालांकि ओलंपिक से रजत पदक विजेता शूटर विजय कुमार ने निराश किया जब वे 25 मीटर रेपिड फायर पिस्टल की फाइनल स्पर्धा में जगह बनाने में नाकाम रहे। वहीं पुरुषों की ट्रैप स्पर्धा में भारत के मानवजीत सिंह सिंधू ने कांस्य पदक जीता।गगन नारंग और संजीव राजपूत ने पुरुष वर्ग की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशंस स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया। बैरी बूडन शूटिंग रेंज में हुए क्वालीफाइंग मुकाबले में नारंग दूसरे और राजपूत चैथे स्थान पर रहे जबकि इंग्लैंड के डेनियल रिवर्स ने शीर्ष स्थान हासिल किया। नारंग ने 1156 अंक हासिल किया और रिवर्स से सिर्फ एक अंक पीछे रहे। राजपूत ने 1153 अंक अर्जित किए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।