पृथ्वीराज चव्हाण ने मोदी ने कहा ‘मौनेंद मोदी’
(India)
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मौनेंद्र मोदी करार दिया है. चव्हाण ने प्रधानमंत्री पर सत्ता संभालने के बाद मौन धारण कर लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी शासन शैली निरंकुश है, जो स्वस्थ लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने दावा किया कि लोगों का मोदी सरकार से मोह भंग हो गया है और उत्तराखंड उपचुनाव में कांग्रेस की जीत इस बात का संकेत है कि लोगों को अपनी गलती का अहसास हो गया है। चव्हाण ने कहा, श्कांग्रेस को मालूम था कि गुजरात चलाने की मोदी की शैली हमेशा से निरंकुश थी. लोकसभा चुनाव के दौरान भी पार्टी ने कहा था, श्हमें डर है कि दिल्ली में निरंकुश सरकार होगी और अब यह दिख रहा है.श्

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।