संसद की कैंटीन का खाना खाकर बीमार हुए जया बच्चन और रामगोपाल यादव
(DELHI, India) राज्यसभा में सपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव और उन्हीं की पार्टी की सदस्य जया बच्चन के गत दिनों संसद की कैंटीन का भोजन करने के बाद तबियत खराब होने का मुद्दा उठा, जिस पर विभिन्न दलों के सदस्यों ने गहरी चिंता जताई वहीं सरकार ने इस मुद्दे पर कैंटीन के अधिकारियों से बात कर उपयुक्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। जदयू सदस्य के सी त्यागी ने शून्यकाल में यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि गत दिनों संसद की कैंटीन का भोजन खाकर रामगोपाल यादव की तबियत चार दिनों तक खराब रही। वहीं जया बच्चन भी इसी खाने को खाकर अस्वस्थ हो गयीं। उन्होंने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है और सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सदस्यों को अच्छा भोजन मिले। इस पर उपसभापति पी जे कुरियन ने सदन में मौजूद संसदीय कार्य मंत्री एम वेंकैया नायडू को निर्देश दिया कि वह इस मुद्दे को देखें।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।