(India)
इसके साथ ही भारत कुल 35 पदक (10 स्वर्ण, 15 रजत और 10 कांस्य) जीतकर पदक तालिका में फिर 5वें स्थान पर आ गया है। अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए भारतीय पहलवानों ने अपना लोहा पहले ही दिन मनवा लिया। सुशील (74 किग्रा) के अलावा अमित (57 किग्रा) और महिला पहलवान विनेश फोगाट (48 किग्रा) ने में सोने का तमगा हासिल किया। तोमर को हालांकि रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा जो 125 किलो वर्ग में कनाडा के कोरे डारविस से हार गए। बीजिंग ओलंपिक में कांस्य और लंदन ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले सुशील ने शुरू से ही अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन किया फाइनल में पाकिस्तान के कमर अब्बास को पहले राउंड में पटखनी देकर पीला तमगा जीता। भारत के खाते में आज का पहला स्वर्ण अमित ने डाला। इस 20 वर्षीय पहलवान ने नाईजीरिया के एबिकवेमिनोमो विल्सन को अंकों के आधार पर 6-2 से हराया। महिलाओं के वर्ग में विनेश ने अपनी चुनौती अच्छी तरह से पेश की और फाइनल में इंग्लैंड की याना रैटिगन को एक कड़े मुकाबले में 11-8 से हराकर भारत को दिन का दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया। भारत चौथा स्वर्ण जीतने से चूक गया जब तोमर को 125 किलो वर्ग में कनाडा के डारविस ने 3-0 से हरा दिया। पहले दौर में डारविस ने 1-0 से और दूसरे में 2-0 से बढ़त बनाई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।