उन्होंने हाल में हुए श्रीलंका खिलाफ तीन वनडे मैचों में खराब बल्लेबाजी की। उन्होंने तीन पारियों में सिर्फ पांच रन बनाए। साउथ अफ्रीका ने अभी तक आईसीसी वर्ल्ड कप नहीं जीता है। ऐसे में अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप से ठीक पहले सीमित ओवर के क्रिकेट से कैलिस का संन्यास लेना वर्ल्ड कप के लिए साउथ अफ्रीका की तैयारियों में गहरा धक्का लगा। कैलिस विश्व के बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ियों में से एक है जो उनका रिकॉर्ड बोलता है। कैलिस ने साउथ अफ्रीका के लिए 328 वनडे मैच खेले। उन्होंने वनडे में 11579 बनाए और 273 विकेट भी चटकाए। कैलिस के नाम 166 टेस्ट में 13289 रन हैं। वह सचिन तेंदुलकर (15921) और रिकी पोंटिंग (13378) से ही पीछे रहे। उनका बल्लेबाजी औसत 55.37 रहा जबकि उन्होंने 292 विकेट लेने के अलावा 200 कैच भी लपके। टेस्ट क्रिकेट में तेंदुलकर (51) के बाद उन्होंने सर्वाधिक 45 शतक जमाए हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।