(DELHI, India)
पीएमओ के एक बयान में कहा गया है कि उन्होंने हालात का जायजा लेने के लिए गृहमंत्री राजनाथ सिंह को पुणे जाने का निर्देश दिया है। बयान में कहा गया है, ‘प्रधानमंत्री ने भूस्खलन में जान की क्षति पर शोक प्रकट किया है और प्रभावित लोगों की मदद के लिए हर संभव प्रयास करने का निर्देश दिया है।’ गृह मंत्री राजनाथ सिंह भूस्खलन से प्रभावित इलाके का दौरा करने के लिए आज ही पुणे जाएंगे और बचाव अभियान की समीक्षा करेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि गृह मंत्री प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे और अम्बेगांव में भूस्खलन से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा करेंगे। गृह मंत्रालय ने बचाव कार्य में सहयोग करने के लिए एनडीआरएफ के करीब 300 कर्मियों को पुणे रवाना कर दिया है जो घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।