ग्लास्गो में चल रहे काॅमनवैल्थ गेेेेेेेेम्स में बुधवार का दिन ज्यादा अच्छा नहीं रहा और स्वर्ण पदक की दौड़ में सभी भारतीय पहलवान ललिता, बजरंग, साक्षी मलिक और सत्यव्रत कादियान हार गए। इन चारों पहलवानों ने भारत के लिए रजत पदक हासिल किया है। वहीं नवजोत कौर को महिलाओं के 69 किलोग्राम वर्ग में ब्रॉन्ड मेडल मिला। सत्यव्रत कादियान और कनाडा के अर्जुन गिल का स्कोर बराबर था, मगर कम वजन वाला पहलवान होने के नाते जीत गिल को हासिल हुई। साक्षी मलिक को नाइजीरिया की अमीनात अदेनीयी ने हराया। साक्षी महिलाओं के 58 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में भिड़ रहीं थीं। वहीं नवजोत कौर को महिलाओं के 69 किलोग्राम वर्ग में ब्रॉन्ड मेडल हासिल हुआ। उन्होंने रेपेचेज में ये मेडल जीता। बजरंग को 61 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती में रजत मिला। फाइनल में उन्हें कनाडा के डेविड ट्रेंबले ने हरा दिया। इससे पहले पहलवान ललिता को रजत हासिल हुआ। उन्होंने महिलाओं के 53 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में ये पदक जीता। फाइनल में ललिता का मुकाबला नाइजीरिया की ओडुनायो एडेकुरोये से था, मगर ललिता उनसे हार गईं। दूसरी ओर चंद्रकांत माली ने भारोत्तोलन में भारत के पदक जीतने का सिलसिला जारी रखते हुए पुरूषों के 94 किलो भारवर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। माली ने कुल 338 किलो वजन उठाया। पापुआ न्यू गिनीया के स्टीवन कुकुना कारी ने 349 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं ऑस्ट्रेलिया के सिम्पलिस रिबोउम ने भी 349 किलो वजन उठाया। लेकिन शरीर का वजन अधिक होने से उन्हें रजत दिया गया। भारत का भारोत्तोलन में ये 11वां पदक है। जिसमें तीन स्वर्ण, तीन रजत और पांच कांस्य शामिल हैं। हाॅकी में भारतीय महिलाओं को दक्षिण अफ्रीका के हाथों दो तीन से हार झेलनी पड़ी। आज काॅमनवेल्थ गेम्स में 25 पदक दांव पर है। जिनमें भारत एथलेटिक्स, हाॅकी, बैडमिंटन, साइक्लिंग, ड्राइविंग, जिम्नास्टिक, कुश्ती और स्क्वैश में जोर आजमाईश करेगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।